UP 2 Lacs Govt New Vacancy 2025: यूपी में 2 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, जल्द होगी बंपर भर्ती, देखें पूरी जानकारी

UP 2 Lacs Govt New Vacancy 2025: यूपी में 2 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, जल्द होगी बंपर भर्ती, देखें पूरी जानकारी



UP Sarkari Naukri 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के जरिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब सरकारी एजेंसियों के बजाय सीधी भर्ती प्रक्रिया से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस फैसले से कर्मचारियों को ₹16000 न्यूनतम वेतन के साथ अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा सरकार एक नया निगम बनाने की तैयारी में है, जिसके ड्राफ्ट में सेवा शर्तें, वेतन भत्ते और अन्य सुविधाओं को लेकर सुझाव मांगे गए हैं।

UP Govt Vacancy 2025 में कुल 2 लाख से ज्यादा पद विभिन्न विभागों में खाली हैं, जिनको नए निगम के माध्यम से भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों शामिल होंगे। साथ ही ग्रुप B और C के पदों पर शैक्षिक व तकनीकी योग्यता के आधार पर चयन होगा।

यूपी में विभागवार खाली पदों का पूरा विवरण:

  • Police & Health Department: यूपी पुलिस में 88095 पद और स्वास्थ्य विभाग में 26221 पद खाली हैं।
  • PWD & Revenue: लोक निर्माण विभाग (PWD) में 14283 और राजस्व विभाग में 14749 पद खाली हैं।
  • Other Departments: ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, वन विभाग सहित कई विभागों में भी हजारों पद खाली हैं।

UP Vacancy 2025 में किन पदों पर होगी भर्ती:

उत्तर प्रदेश में Pharmacist, Paramedical Staff, Nurse, Technician, Computer Operator, Peon, Driver, Clerk, Electrician, Plumber जैसे पदों पर बंपर भर्तियां होंगी। इसके अलावा Engineer, Doctor, Veterinary Officer और अन्य ग्रुप C-D के पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

1 Year Contract और आउटसोर्सिंग सिस्टम:

भर्ती होने वाले कर्मचारियों को 1 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया जाएगा। कर्मचारियों को Increment, Promotion, Insurance और अन्य लाभ भी मिलेंगे। यदि कोई अनुशासनहीनता पाई जाती है, तो कर्मचारियों को तुरंत सेवा से हटाया भी जा सकेगा।

Sarkari Bharti 2025 में बड़ा बजट:

राज्य सरकार ने 1796 करोड़ रुपए का बजट 2025-26 के लिए निर्धारित किया है। सरकार का उद्देश्य है कि सभी रिक्त पदों को शीघ्र भर कर जनता को सुचारू सेवाएं प्रदान की जाएं और राज्य का विकास गति पकड़े।


Post a Comment

Previous Post Next Post
एडवरटाइज हटाएं यहाँ क्लिक करें