UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट से जुड़ी बड़ी अपडेट, जानें कब आएगा रिजल्ट

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट से जुड़ी बड़ी अपडेट, जानें कब आएगा रिजल्ट



UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड (UP Board) के 50 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए खुशखबरी है। UP Board 10th और 12th की कॉपियों की चेकिंग शुरू हो गई है। इस बार UP Board 2025 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (10वीं और 12वीं) की करीब 3 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके लिए पूरे प्रदेश में 261 मूल्यांकन केंद्र (Evaluation Centers) बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर हाईटेक सिक्योरिटी के साथ CCTV कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर लगाए गए हैं।

इस मूल्यांकन कार्य के लिए 1.5 लाख से अधिक परीक्षकों (Examiners) की नियुक्ति की गई है। जानकारी के अनुसार, कॉपियों की जांच 19 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद UP Board Result 2025 Class 10th & 12th आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर आई ताजा जानकारी

UPMSP के अनुसार, इस बार UP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। इस साल बोर्ड परीक्षा में 50 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। कुल मिलाकर 29,60,000 कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर यह भी निर्देश दिया है कि एक परीक्षक एक दिन में 700 से ज्यादा कॉपियां चेक नहीं करेगा।

हाईस्कूल के लिए एक परीक्षक प्रतिदिन 25 से 50 कॉपियां, जबकि इंटरमीडिएट के लिए 45 से ज्यादा आंसर शीट्स नहीं जांचेगा। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheets) की जांच बेहद सख्ती और निगरानी के साथ की जा रही है।

UP Board 10th 12th Result 2025 Date: कब आएगा रिजल्ट?

फिलहाल यूपी बोर्ड ने UP Board Result Date 2025 को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के 15 से 30 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। इस बार संभावना जताई जा रही है कि UP Board 10th और 12th Result 2025 30 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यदि उत्तर पुस्तिकाओं के अंक जल्दी अपलोड हो जाते हैं तो 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच भी रिजल्ट घोषित हो सकता है।

UP Board Result 2025: कहां से करें चेक?

जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना UP Board Class 10th 12th Result 2025 ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट से जुड़ी अपडेट्स के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और न्यूज पोर्टल्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए।


Post a Comment

Previous Post Next Post
एडवरटाइज हटाएं यहाँ क्लिक करें